BJP युवा सम्मेलन में राजेश ठाकुर बोले- कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Edited By kirti, Updated: 06 Apr, 2019 02:16 PM

congress does not get candidates

शनिवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र का भारतीय जनता युवा मोर्चा का सम्मेलन भपू में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थानीय विधायक रीता धीमान की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित...

  इंदौरा ( अजीज): शनिवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र का भारतीय जनता युवा मोर्चा का सम्मेलन भपू में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थानीय विधायक रीता धीमान की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। यहां पहुंचने पर उक्त दोनों विधायकों का भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों - नारों से भव्य स्वागत किया गया। वहीं मुख्यातिथि को भाजयुमो द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
PunjabKesari

इस दौरान अध्यक्षीय संबोधन में विधायक रीता धीमान ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिना ते हुए जन-जन तक उन योजनाओं को पहुंचाने की अपील युवा कार्यकर्ताओं से की ताकि आने वाले लोकसभा चुनावों में उसका लाभ भाजपा को मिल सके। वहीं इस दौरान मुख्यातिथि विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि आज हालात यह हैं कि भाजपा की नीतियों व मोदी लहर के सामने कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे।
PunjabKesari

हिमाचल में जिन लोगों ने कांग्रेस में टिकट आवेदन किया, वो भी इन्कार कर गए और पवन काजल को बलि का बकरा बना दिया गया गया है। हमीरपुर में कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे। वहीं उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा बूथ स्तर पर मेहनत करें और बूथ जीतने से ही सरकार बनेगी।
PunjabKesari

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदर्श शर्मा, भाजयुमो मंडलाध्यक्ष नवदीप कटोच, उपाध्यक्ष सतविंद्र कटोच, बी.डी.सी.चेयरमैन रजिंद्र पठानिया, भाजपा मंडलाध्यक्ष घनश्याम सम्बयाल, उपाध्यक्ष अनीत कटोच, महासचिव अश्विनी शर्मा, भाजयुमो महासचिव निशांत ठाकुर, पूर्व मीडिया प्रभारी कांगड़ा चम्बा गौरव शर्मा सहित लगभग 800 भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!