विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में हवन और कन्या पूजन के साथ गुप्त नवरात्रों का समापन

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jul, 2024 04:36 PM

conclusion of gupt navratri in jwalamukhi temple

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ परंपरा अनुसार विधिवत रूप से संपन्न हो गए।

ज्वालामुखी (टीम): विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ परंपरा अनुसार विधिवत रूप से संपन्न हो गए। इस मौके पर विधायक संजय रतन परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने महायज्ञ में आहुति डाल करके पूजन किया और मां ज्वाला से विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। संजय रतन ने कन्या पूजन करके कन्याओं को प्रसाद भी बांटा। मंदिर न्यास ज्वालामुखी के उपाध्यक्ष दिव्यांशु भूषण ने अनुष्ठान में बैठे 101 ब्राह्मण को दक्षिणा और फल विधायक संजय रतन के हाथों से दिलवाई। इस धार्मिक अनुष्ठान में 101 ब्राह्मण 9 दिन तक मां ज्वालामुखी के मूल मंत्र का जाप करते रहे। इसके अलावा बटुक भैरव,गायत्री और हनुमान जी की भी पूजा और जप पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर को फूलों से सजाया। 56 भोग का प्रसाद भी माता रानी को अर्पित किया गया। मंदिर अधिकारी तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, सुरक्षा प्रभारी रवि दत्त भारद्वाज, पूर्व सैनिक कर्मचारी वर्ग के प्रभारी दिलावर सिंह और सहायक प्रभारी उपदेश कुमार ने 9 दिन तक मंदिर की व्यवस्था को बनाए रखा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!