चम्बा-तीसा मार्ग पर बस-बाइक में टक्कर, बाइक सवार घायल

Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2024 06:14 PM

collision between bus and bike on chamba tisa road

म्बा- तीसा मार्ग पर गत्ती घार के निकट बस-बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

चम्बा (रणवीर): चम्बा- तीसा मार्ग पर गत्ती घार के निकट बस-बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल को सिर व टांग में चोटें आई हैं। घायल बाइक सवार लेख राज पुत्र सरसो राम गांव खमूई कोहाल अपनी बाइक पर सवार होकर पुखरी की तरफ जा रहा था। इस दौरान गत्ती घार के पास ही तीसा की तरफ से आ रही एक निजी बस के साथ जोरदार टक्कर हाे गई।

टक्कर के बाद बाइक का एक हिस्सा बस के टायर के नीचे आ गया, जिसके कारण सिर व टांग में चोट आई। बस में सवार लोगों व मार्ग पर आवाजाही कर रहे अन्य वाहन की सवारियां घायल को चम्बा ले आई। वहीं बस में सवारियों को भी दूसरी बस में चम्बा की तरफ रवाना किया गया। इस दौरान चम्बा थाना की पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई।

पुलिस की टीम ने दुर्घटना स्थल पर जाकर दुर्घटना के कारणों की जांच की। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी। मेडिकल काॅलेज में भी घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। उधर, एमएस डाॅ. देवेंद्र ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!