नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष ने दिया त्याग पत्र, जानिए क्या है वजह

Edited By Vijay, Updated: 18 Sep, 2018 04:42 PM

city council president of nalagarh gave resignation

नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र नप उपाध्यक्ष को सौंपा। अध्यक्ष ने त्यागपत्र का कारण निजी व पारिवारिक बताया है।

बी.बी.एन.: नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र नप उपाध्यक्ष को सौंपा। अध्यक्ष ने त्यागपत्र का कारण निजी व पारिवारिक बताया है। गौर रहे कि करीब 1 वर्ष पहले मनोज वर्मा ने अध्यक्ष की कुर्सी सम्भाली थी। इससे पहले महेश गौतम अध्यक्ष थे, जिनके खिलाफ 5 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव डाला था लेकिन उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र ही दे दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज वर्मा के अध्यक्ष बनने के दौरान मनोज वर्मा सहित पार्षद धमेंद्र राणा व पवन कुमार पम्मा में बारी-बारी अध्यक्ष बनने का समझौता हुआ था, जिसके अनुसार अब धमेंद्र राणा को अध्यक्ष पद की कमान मिल सकती है।

अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि उन्होंने निजी व पारिवारिक कारणों के चलते त्यागपत्र दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शहर के विकास को तेजी से करवाया और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया। उन्होंने बताया कि वह बतौर पार्षद भी शहर के विकास व जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने जनहित में त्यागपत्र को स्वीकार करने का आग्रह किया। इस बारे नगर परिषद नालागढ़ की उपाध्यक्ष नीलम खुल्लर ने बताया कि अध्यक्ष मनोज वर्मा ने त्यागपत्र दिया है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!