Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Oct, 2017 09:06 PM
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अरुण धूमल पर कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने धमकी देने का आरोप लगाया है।
सुजानपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अरुण धूमल पर कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने धमकी देने का आरोप लगाया है। उक्त नेता ने इसकी शिकायत सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है और मामले की जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के औद्योगिक विकास निगम के निदेशक विनोद ठाकुर ने शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि सुजानपुर मैदान में जब रविवार को राजनीतिक परिचर्चा चल रही थी तो वह कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा की ओर से मैदान में जनता के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल की ओर से जनता के सवालों का जवाब दे रहे उनके बेटे ने बातों ही बातों में उन्हें धमकी दी। सुजानपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि अरुण धूमल के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच की जा रही है।