Edited By Updated: 27 Mar, 2017 07:10 PM
रविवार को तीसा पुलिस द्वारा 400 ग्राम चरस सहित धरे गए कथित आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर मामले के आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए।
चम्बा : रविवार को तीसा पुलिस द्वारा 400 ग्राम चरस सहित धरे गए कथित आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर मामले के आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए। एस.पी. चम्बा वीरेंद्र तोमर ने कहा कि पुलिस रिमांड की इस अवधि में पुलिस का यह प्रयास रहेगा कि वह इस मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को हासिल कर सके। गौरतलब है कि रविवार को पुलिस ने सुबह के समय एक व्यक्ति जोकि पैदल पगडंडी से जा रहा था, को शक के आधार पर दबोच कर उसकी जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से 400 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसी के चलते पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। इसी के चलते सोमवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया। एस.पी. चम्बा ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर तीसा पुलिस ने चरस के 2 मामले दर्ज करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चरस तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है जिसके चलते पुलिस को एक के बाद एक सफलता हासिल हो रही है।