गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर कार खाई में गिरी, 5 श्रद्धालु घायल

Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2018 09:26 PM

car fall into ditch on gargate hoshiarpur road 5 devotees injured

मां चिंतपूर्णी के द्वार माथा टेक कर वापस लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार सड़क पर अचानक बेसहारा गाय के आ जाने के चलते अनियंत्रित होकर गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़क गई।

गगरेट (बृज): मां चिंतपूर्णी के द्वार माथा टेक कर वापस लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार सड़क पर अचानक बेसहारा गाय के आ जाने के चलते अनियंत्रित होकर गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में कार सवार 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस थाना प्रभारी चैन सिंह ने खाई से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें डाक्टरों द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया लेकिन बेहतर उपचार के लिए सभी घायल लुधियाना चले गए।

जानकारी के अनुसार लुधियाना का एक परिवार मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आया हुआ था। रविवार सुबह लुधियाना के सौरभ चंद्रा अपने परिवार के साथ माथा टेककर अपनी निजी गाड़ी से वापस घर जा रहे थे तो गगरेट कस्बे के समीप सड़क पर अचानक पशु आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सड़क के साथ खाई में लुढ़क गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन इसमें सवार सभी 5 यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. ठाकुर चैन सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे और गहरी खाई से सभी घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एस.एच.ओ. ठाकुर चैन सिंह ने बताया कि कार चालक के अनुसार उक्त हादसा कार के आगे अचानक पशु आ जाने के कारण हुआ, इसलिए उक्त मामला दर्ज नहीं हो पाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!