बरठीं से घुमारवीं के लिए सुबह चलाई जाए बस, ग्रामीणों ने परिवहन निगम से की मांग

Edited By Jyoti M, Updated: 20 Jul, 2025 11:56 AM

bus should be run from barthin to ghumarwin in the morning

बरठीं से घुमारवीं की ओर जाने वाली बस सुविधा को लेकर समाजसेवी दिला राम ने परिवहन निगम से मांग की है कि इस रूट पर सुबह पौने 8 बजे बस लगाई जाए जोकि सुनहानी में 8 बजे के आसपास क्रॉस करे, जिससे आसपास के करीब 1 दर्जन गांव के लोगों को लाभ मिल सके।

बरठीं, (मुकेश): बरठीं से घुमारवीं की ओर जाने वाली बस सुविधा को लेकर समाजसेवी दिला राम ने परिवहन निगम से मांग की है कि इस रूट पर सुबह पौने 8 बजे बस लगाई जाए जोकि सुनहानी में 8 बजे के आसपास क्रॉस करे, जिससे आसपास के करीब 1 दर्जन गांव के लोगों को लाभ मिल सके। दिला राम ने बताया कि बस चलने से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालय, अस्पताल व अन्य कामों में सुविधा प्राप्त होगी और लोग समय पर अपना काम करवा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस रूट पर सुबह 2 निजी बसें चलती हैं लेकिन इसका समय ग्रामीणों के लिए ठीक नहीं बैठता है। इस समय आने वाली निजी बसों में स्कूली छात्र, कॉलेज के विद्यार्थी व सरकारी कार्यालयों में जाने वाले लोग बड़ी संख्या में होते हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं व बीमार लोगों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर से मांग की है कि इस रूट पर सरकारी बस चलाई जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!