Budget Session: सदन में इस मामले पर विपक्ष ने किया वाकआउट (Watch Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Mar, 2018 10:29 AM

किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने बजट पर चर्चा के दौरान सदन से वाकआऊट कर दिया। जनजातीय जिला किन्नौर की लाडा का अध्यक्ष विधायक के स्थान पर डी.सी. को बनाने के विरोध स्वरूप उन्होंने सदन से वाकआऊट किया। विधायक के सदन से बाहर जाने के बाद अन्य कांग्रेस...

शिमला (राक्टा): किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने बजट पर चर्चा के दौरान सदन से वाकआऊट कर दिया। जनजातीय जिला किन्नौर की लाडा का अध्यक्ष विधायक के स्थान पर डी.सी. को बनाने के विरोध स्वरूप उन्होंने सदन से वाकआऊट किया। विधायक के सदन से बाहर जाने के बाद अन्य कांग्रेस सदस्य भी सदन से बाहर चले गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह वाकआऊट एक सदस्य का ही माना जाए। इससे पहले नेगी ने किन्नौर जिला के लाडा का अध्यक्ष डी.सी. को बनाने का मामला उठाया और कहा कि यहां की गठित लाडा का अध्यक्ष स्थानीय विधायक होता है। नेगी के बोलने के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कई बार हो-हल्ला भी किया और इससे सदन में माहौल भी गरमाया।   


वीरभद्र बोले, उनका समय नेगी को दिया जाए
नेगी जब बोल रहे थे तो विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने उनसे कहा कि वे अपनी बात समाप्त करें, क्योंकि वे पहले ही काफी समय ले चुके हैं। इस पर पूर्व सी.एम. ने कहा कि उनका समय भी नेगी को दिया जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वीरभद्र सदन के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें जितना समय चाहिए वह सम्मानपूर्वक मिलेगा, लेकिन साथ ही कहा कि नेगी ने अधिक समय ले लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!