ज्वाली के BSF जवान भाग सिंह को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Edited By Vijay, Updated: 28 May, 2024 12:24 PM

bsf jawan bhag singh given last farewell with military honors

ज्वाली विधानसभा के गांव अमनी से ताल्लुक रखने वाले बीएसएफ जवान भाग सिंह का लम्बी बीमारी के उपरांत देहांत हो गया। भाग सिंह बीएसएफ हैडक्वार्टर टेकनपुर में बतौर उपनिरीक्षक तैनात थे। उनका अन्तिम संस्कार पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

नूरपुर (संजीव): ज्वाली विधानसभा के गांव अमनी से ताल्लुक रखने वाले बीएसएफ जवान भाग सिंह का लम्बी बीमारी के उपरांत देहांत हो गया। भाग सिंह बीएसएफ हैडक्वार्टर टेकनपुर में बतौर उपनिरीक्षक तैनात थे। उनका अन्तिम संस्कार पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने द्वितीय कमांडैंट अधिकारी जेके गुप्ता 24वीं बटालियन के नेतृत्व में भाग सिंह को अंतिम विदाई देते हुए सलामी दी। वहीं गांव वासियों व रमेश सिंह मंडियाल डिप्टी कमांडैंट (सेवनिवृत्त) सीमा सुरक्षा बल, रामेश्वर सिंह पठानिया, निरीक्षक बलजीत सिंह, कमल कुमार और हिमवीर जागृति मंच के सदस्यों व अन्य सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाग सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व दो बेटियां छोड़ गए हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!