टूटे रास्ते, थमी जिंदगी... इन गांवों में हालात बेहद खराब, मरीजों को कुर्सी पर बैठाकर ले जाना पड़ रहा अस्पताल

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Sep, 2025 03:07 PM

broken roads life at a standstill the situation in these villages is dire

हिमाचल प्रदेश इस वक्त कुदरत के कहर से जूझ रहा है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा से राज्य को भारी नुकसान पहुंचा है, खासकर सड़कों और हाईवे का संपर्क टूट गया है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश इस वक्त कुदरत के कहर से जूझ रहा है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा से राज्य को भारी नुकसान पहुंचा है, खासकर सड़कों और हाईवे का संपर्क टूट गया है।

सैंज घाटी के रैला और रैला-2 गांवों में हालात बेहद खराब हैं। यहां मुख्य सड़कें और पैदल रास्ते बुरी तरह से टूट गए हैं, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने अभी तक इन रास्तों को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

इन गांवों में खाने-पीने की चीजों की भारी कमी है। जिससे लोगों को 20 किलोमीटर दूर सैंज से जान जोखिम में डालकर राशन लाना पड़ रहा है। यहां तक कि मरीजों को भी कुर्सी पर बैठाकर सैंज तक ले जाना पड़ रहा है। तेज बुखार से पीड़ित भूपन गांव की तेजी देवी और मझान गांव की भीमा देवी को इसी तरह से सैंज ले जाया गया। लोग जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं ताकि हालात सामान्य हो सकें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!