Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Apr, 2026 02:04 PM

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाओं ने एक निजी बस कंडक्टर की सरेआम पिटाई कर दी। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाओं ने एक निजी बस कंडक्टर की सरेआम पिटाई कर दी। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित परिचालक की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी गांव सुमाड़ी, डाकघर लैहड़ी सरेल के रूप में हुई है, जो हुसैन बस सर्विस में कार्यरत है। पुलिस को दी गई शिकायत में जोगिंद्र ने बताया कि दिन के समय जब वह बस स्टैंड पर मौजूद था, तब वंदना कुमारी और उसकी भाभी ने उसे अचानक रोक लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों ने पहले गाली-गलौच की और फिर चप्पल से पिटाई की। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। पीड़ित कंडक्टर ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि इस हाथापाई के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी कहीं गिर गई या गायब हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मामला दर्ज
फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया, "पुलिस मामले की जांच कर रही है।" बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पति और पीड़ित जोगिंद्र सिंह एक ही फर्म में कंडक्टर के रूप में काम करते हैं। महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। जिसकी गाज जोगिंद्र सिंह पर गिरी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें