सोलन: बजीवन में इन जंगली जानवरों के आतंक से भय में जी रहे ग्रामीण

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Dec, 2024 10:37 PM

arki leopard terror

कुछ दिनों से ग्राम पंचायत भूमती के ग्राम बजीवन में तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। गांव के समाज सेवक मस्त राम शर्मा ने बताया कि लगभग एक माह से चार तेन्दुओं ने गांव में भय पैदा कर दिया है।

अर्की (सुरेन्द्र): कुछ दिनों से ग्राम पंचायत भूमती के ग्राम बजीवन में तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। गांव के समाज सेवक मस्त राम शर्मा ने बताया कि लगभग एक माह से चार तेन्दुओं ने गांव में भय पैदा कर दिया है। यह तेंदुए लगभग 3-4 वर्ष से साथ लगते बिवली जंगल में रह रहे हैं और दिन में ही ग्रामीणों के खेतों में व घासनियों में घूमते नजर आते हैं। पालतू जानवरों व कुत्तों को अपना शिकार बना रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या बच्चों को स्कूल आने जाने में हो रही है। मां-बाप इन्हें घर से अकेले नहीं भेज रहे हैं। सारी रात घरों के आसपास चिंघाड़ते रहते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग व अन्य सरकारी अधिकारियों से इन्हें पकड़ने की गुहार लगाई है। 
       

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!