Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2025 10:05 PM

एक गांव में 19 वर्षीय युवती ने घर में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस थाना अम्ब से पहुंची टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अम्ब (अश्विनी): एक गांव में 19 वर्षीय युवती ने घर में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस थाना अम्ब से पहुंची टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सायं युवती ने घर में कमरे के अंदर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती आईटीआई की छात्रा थी। दोपहर बाद वह संस्थान से घर आई और यह कदम उठा लिया।
युवती को दंपति ने अनाथ आश्रम से गोद लिया था। उनके दोनों बेटों की मौत हो चुकी थी, इसलिए इस लड़की को गोद लिया था। दंपति का उजड़ा परिवार। एक बेटी वो भी छिन गई। अम्ब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेजा जा रहा है।