गग्गल में Hit & Run मामले का आरोपी चम्बा के सिहुंता से काबू, जानिए पुलिस को कैसे मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2023 07:21 PM

accused of hit  run case in gaggal arrested from chamba

जिला कांगड़ा के गग्गल में हिड एंड रन मामले के आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद घटना से जुड़ी फीडबैक के आधार पर गग्गल पुलिस की टीम

गग्गल (अनजान): जिला कांगड़ा के गग्गल में हिड एंड रन मामले के आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद घटना से जुड़ी फीडबैक के आधार पर गग्गल पुलिस की टीम सह प्रभारी भूपी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बीती रात जिला चम्बा के सिहुंता के गांव डुग में पहुंची, जहां उसने फरार वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। घटना वाली रात यह वाहन कुल्लू की तरफ जा रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि 21 जनवरी की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गग्गल निवासी सतपाल तलवाड़ घायल हो गया था, जिसकी बुधवार को मौत हो गई थी। वीरवार को उसके परिजनों और ग्रामीणों ने गग्गल चौक पर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए थे। वहीं पुलिस की ओर से पीड़ित परिवार को मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!