Una:टाहलीवाल में महिला कामगार के सिर पर गिरा सामान, मौ/त

Edited By Vijay, Updated: 12 Oct, 2025 10:50 PM

a woman worker died after a piece of material fell on her head in tahliwal

औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग में निर्माण कार्य के दौरान एक महिला के सिर पर कोई भारी सामान गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

टाहलीवाल(गौतम): औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग में निर्माण कार्य के दौरान एक महिला के सिर पर कोई भारी सामान गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की गंभीर हालत को देखकर उसे नंगल पंजाब के अस्पताल भेजा गया। इस दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस संदर्भ में टाहलीवाल पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है। महिला कामगार किसी ठेकेदार के पास काम कर रही थी। महिला कामगार का संस्कार भी करवा दिया है। टाहलीवाल पुलिस थाने के एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि इस बारे हमें कोई जानकारी नहीं है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!