Edited By Ekta, Updated: 04 Nov, 2018 06:15 PM
सेना में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में 12 से 22 जनवरी तक सेना की खुली भर्ती होगी। ये भर्ती हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के लिए होगी। युवा इस भर्ती के लिए तैयार रहें। बीआरओ हमीरपुर कर्नल एन सतीश...
हमीरपुर: सेना में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में 12 से 22 जनवरी तक सेना की खुली भर्ती होगी। ये भर्ती हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के लिए होगी। युवा इस भर्ती के लिए तैयार रहें। बीआरओ हमीरपुर कर्नल एन सतीश कुमार ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेना की वेबसाइट पर 13 नवंबर, 2018 से कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 27 दिसंबर तक होगा। सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर और सैनिक ट्रेड्समैन के पदों के लिए यह भर्ती होगी। जिन्होंने 5 अक्टूबर 2018 से 3 नंवबर के बीच धर्म गुरु आरटी, जेसीओ और हवलदार एसएसी के पद के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबासाइट पर किया है, उनकी भर्ती भी 12 से 22 जनवरी तक ऊना के मैदान पर होगी। भर्ती स्थल पर जाने से पहले एडमिट कार्ड, सभी जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ उनकी दो फोटोकॉपी और 20 रंगीन फोटो भी साथ लाने होंगे।