चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं से भरी बस की फेल हुई ब्रेक, बैक हाेकर दीवार से टकराई, मची चीख-पुकार

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Feb, 2026 05:30 PM

a bus carrying devotees in chintpurni experienced a pressure brake failure

धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी के तलवाड़ा बाईपास पर वीरवार को एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया, जब राजस्थान से आए श्रद्धालुओं की एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर दौड़ने लगी। जानकारी के अनुसार, बस की प्रेशर ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक...

चिंतपूर्णी (सुनील): धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी के तलवाड़ा बाईपास पर वीरवार को एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया, जब राजस्थान से आए श्रद्धालुओं की एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर दौड़ने लगी। जानकारी के अनुसार, बस की प्रेशर ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

पीछे की ओर लुढ़कती हुई यह बस एक दुकान की दीवार से जा टकराई। इस टक्कर की चपेट में आने से वहां खड़ी एक निजी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक टेंपो ट्रैवलर को भी काफी नुकसान पहुँचा है। दुकान की सीढ़ियों और दीवार को भी क्षति हुई है।

सबसे बड़ी राहत यह रही कि जिस समय बस पीछे की ओर मुड़ी, सड़क पर कोई पैदल यात्री या अन्य वाहन मौजूद नहीं था। अन्यथा, यह एक बड़ी जनहानि में बदल सकता था। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!