Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2020 03:51 PM
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के अंतर्गत आते बैहल गांव के युवक की मुंबई में शिप में हुए हादसे में मौत हो गई। उक्त युवक मुंबई की एक निजी शिप कम्पनी में कार्यरत था। रविवार सुबह युवक हरविन्द्र सिंह (28) पुत्र करनैल सिंह का शव उसके घर बैहल पहुंचा,...
स्वारघाट (पवन): हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के अंतर्गत आते बैहल गांव के युवक की मुंबई में शिप में हुए हादसे में मौत हो गई। उक्त युवक मुंबई की एक निजी शिप कम्पनी में कार्यरत था। रविवार सुबह युवक हरविन्द्र सिंह (28) पुत्र करनैल सिंह का शव उसके घर बैहल पहुंचा, जिसके बाद उसका कीरतपुर साहिब के पातालपुरी श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक हरविन्द्र अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था तथा अभी अविवाहित था। ग्राम पंचायत बैहल के प्रधान राम कुमार शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।