एच.आर.टी.सी. का भ्रष्टाचार किया जाएगा बेपर्दा

Edited By Updated: 23 Aug, 2016 11:23 AM

hrtc corruption

एच.आर.टी.सी. में चालकों व परिचालकों के बिना वर्दी रहने व यात्रा के समय बिना टिकट पकड़े जाने पर परिचालक व ...

हमीरपुर: एच.आर.टी.सी. में चालकों व परिचालकों के बिना वर्दी रहने व यात्रा के समय बिना टिकट पकड़े जाने पर परिचालक व यात्रियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाने का फरमान जारी करने वाला निगम प्रबंधन वर्ष 2010 में कंडक्टर भर्ती मामले में हुई विजीलैंस जांच में संलिप्त अफसरों के खिलाफ भी एफ.आई.आर. दर्ज करवाने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा रहा है, जिसमें जांच अधिकारी ने कंडक्टर भर्ती में हुए भ्रष्टाचार को उजागर कर प्रमाणित किया है व प्रबंधन को इस मामले को धारा 420, 120-बी के तहत दर्ज करने की सिफारिश की है।

यह सवाल हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने उठाया है। उन्होंने सवाल किया कि मंडी में निगम के 6 डिपुओं पर अपना हुक्म चलाने वाले मंडलीय प्रबंधक की फर्जी नियुक्ति और जाली पदोन्नति पर एफ.आई.आर. दर्ज क्यों नहीं हो रही है जिसने मंडी डिवीजन में कंडम बसों की नीलामी कबाडिय़ों से मिलीभगत कर बिना रिजर्व रेट के कर निगम को लाखों रुपए का चूना लगाया।

उन्होंने कहा कि एक साल से अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में उसकी फाइल किसके इशारे पर दबा रखी है। उन्होंने सवाल किया कि निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए जाली फ्री पास जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. कब दर्ज होगी और इसे कौन करवाएगा जिससे निगम में आॢथक भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में निगम परिवहन मंत्री जी.एस. बाली की दासी के रूप में काम कर रहा है, जहां दिन-रात कार्य करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन द्वारा अपने प्रबंधकों और निरीक्षकों को तो एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश व्हाट्स एप पर दिए जा रहे हैं और अपने आप भ्रष्ट अफसरों को बचाने में ही जुटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी द्वारा दिल्ली में 37,450 रुपए की सेब की पेटियां अपनी जान-पहचान बढ़ाने के लिए 21 आला अधिकारियों में बांटी गईं और नियमों को धत्ता बताते हुए उसके बिल निगम से बनाए हैं। इस भ्रष्टाचार के लिए निगम के उस अधिकारी पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के लिए एफ.आई.आर. कौन दर्ज करवाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से कर्मचारियों के जी.पी.एफ. के 150 करोड़ रुपए ट्रस्ट में जमा नहीं करवाए गए हैं, उसके खिलाफ एफ.आई.आर. कौन दर्ज करवाएगा। उन्होंने कहा कि निगम में चल रहे सारे भ्रष्टाचार को अब जनता की अदालत में ले जाएंगे और एक लाख इश्तहार छपवा कर पूरे प्रदेश में रैलियां व प्रदर्शन किए जाएंगे जिसकी शुरूआत 19 सितम्बर को बिलासपुर में रैली निकाल कर की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!