Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Jun, 2017 10:14 AM
टीवी एक्टर ध्रुव भंडारी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन श्रुति मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए है।
मुंबई: टीवी एक्टर ध्रुव भंडारी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन श्रुति मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। श्रुति खुद भी पेशे से कोरियोग्राफर हैं और 'डांस इंडिया डांस 4' की जज भी रह चुकी हैं। उनके हसबैंड स्टार प्लस के शो 'तेरे शहर में' हिबा नवाब के अपोजिट नजर आ चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक 16 जून को इन्होंने अपने फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स के बीच शादी की है। वहीं, कुछ दिन पहले ही श्रुति ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी एक फोटो पोस्ट कर शादी का क्लू तो दे ही दिया था, क्योंकि वह उसमें अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखा रही हैं। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया है, “#rednails #coloroflove & the countdown !!!!”सोर्स की मानें तो श्रुति और ध्रुव बॉलीवुड म्यूजिकल 'ताज एक्सप्रेस' के दौरान मिले थे और तभी से इनके रिलेशनशिप में होने की खबरें आ रही थीं। हालांकि, इन्होंने कभी इस पर हामी नहीं भरी थी।