Edited By Updated: 26 Jul, 2015 01:13 PM
हिमाचल में रिलायंस एनर्जी के मालिक अनिल अंबानी और उनके 8 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिलासपुर (मुकेश गौतम): हिमाचल में रिलायंस एनर्जी के मालिक अनिल अंबानी और उनके 8 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिला कोर्ट के आदेश पर अनिल अंबानी सहित उनके अधिकारियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र रचने और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में सदर थाना में केस दर्ज हुआ है।
बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों ने वर्ष 2013-14 में बिलासपुर जिले के जुखाला निवासी एक व्यक्ति की भूमि पर जबरन हाई वोल्टेज टावर लाइन बिछाई गई। जुखाला क्षेत्र के तहत आने वाले आशा मझारी गांव के जगदीश सहित कई किसानों ने ट्रांसमिशन लाइन बिछाने वाली कंपनी के अधिकारियों पर धोखाधड़ी, वन अधिनियम और पर्यावरण नियमों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए न्यायालय में याचिका दायर की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।