Edited By Updated: 03 Oct, 2016 12:07 PM
हिमाचल के मंडी जिला के इस शख्स ने उरी हमले के बदले पर एक गाना बनाया है जो कि सब जगह हिट हो रहा है।
मंडी (नीरज शर्मा): हिमाचल के मंडी जिला के इस शख्स ने उरी हमले के बदले पर एक गाना बनाया है जो कि सब जगह हिट हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक जोगिंद्रनगर निवासी डा. पारस के ’’बदला ये पुराना है’’ नाम से बनाए गए इस गाने को रविवार को हिमाचल पुलिस के हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर ने रिलीज किया। बता दें कि मनोज ठाकुर की कविता ’’कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा’’ देश भर में काफी वायरल हुई थी जिसके बाद मनोज ठाकुर रातों रात स्टार बन गए हैं। मंडी में आयोजित लांचिंग समारोह के दौरान डा. पारस ने बताया कि उरी हमले के बाद उनके मन में एक दर्द उठा और उसी के चलते उन्होंने एक गाना लिख दिया। बाद में इसे कंपोज किया गया और फिर इसका ऑडियो रिकॉर्ड हुआ।
ऑडियो के बाद इसका वीडियो भी बनाया गया जिसे अब यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। डा. पारस काफी समय से डाक्टरी के पेशे को छोड़कर संगीत की दुनिया में कदम रख चुके हैं। डा. पारस संगीत के माध्यम से देश के सैनिकों और उनके परिजनों के लिए कुछ करने की इच्छा रखते हैं और इसके लिए उन्होंने हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर का सहयोग भी मांगा है। वहीं हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर ने भी डा. पारस को इस मामले में पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया है। मनोज ठाकुर का कहना है कि देश के लिए जब भी कुछ करने का मौका मिलेगा तो वह इससे पीछे नहीं हटेंगे।