हिमाचल चुनाव : सत्ती व रायजादा ने किया विकास का वादा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Nov, 2017 03:17 PM

himachal elections  satti and raijada have promised development

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश इकाई के...

ऊना : हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एंव तीन बार के विधायक सतपाल सत्ती का मुकाबला कांग्रेस के सतपाल रायजादा से होगा और दोनों ही सत्ता में आने पर राज्य में विकास का वादा कर रहे हैं।  पंजाब की सीमा से लगने वाली ऊना विधानसभा जिसे कांगड़ा क्षेत्र का प्रवेश द्वार माना जाता है, इस बार यहां कांटे की टक्कर होने की संभावना है। नौ नवंबर को चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने से पहले दो मुख्य पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल तैयार करने में पूरी ताकत झोंक दी है। रायजादा ने 2012 में भी सत्ती के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। हालांकि एक बार फिर पार्टी ने उन पर विश्वास दिखाया है।


कांग्रेस नेता रायजादा ने  कि दावा  
सत्ती अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। सत्ती प्रधानमंत्री की कल होनी वाली चुनावी रैली के पहले तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के विकासात्मक एजेंडे और अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटी तो इस पहाड़ी राज्य के लिए पार्टी का ²ष्टिकोण क्या होगा, इस पर चर्चा की। उन्होंने 2003 में अपना पहला चुनाव 51 मतों के अंतर से जीता था।  भाजपा नेता ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा,‘‘ वे राज्य में भ्रष्टाचार और लूट में लगे हुए हैं। अनेक माफिया उनके शासन में फले फूले लेकिन जब हम सत्ता में आएंगे तो हम स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देंगे। वहीं कांग्रेस नेता रायजादा ने दावा किया कि सत्ती लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में नाकामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद जिस तरह से भाजपा जीएसटी लाई उससे व्यापारियों खासतौर पर विधानासभा के शहरी क्षेत्रों के व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!