हिमाचल की शान बनी रजिया, Reality Show में अब विदेशी गायकों से टक्कर

Edited By Updated: 14 Jan, 2017 03:32 PM

अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी मुश्किल आपका रास्ता नहीं रोक सकती। इसको सच साबित कर दिखाया है हिमाचल के ऊना जिले के छोटे से गांव वनगढ़ की रजिया शान ने।

ऊना (अमित शर्मा): अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी मुश्किल आपका रास्ता नहीं रोक सकती। इसको सच साबित कर दिखाया है हिमाचल के ऊना जिले के छोटे से गांव वनगढ़ की रजिया शान ने। रजिया शान आज हिमाचल व ऊना की शान बनकर उभरी है। एक पंजाबी रियलिटी शो में उप विजेता रही रजिया अब स्टार प्लस के रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी' में देश-विदेश के गायकों को टक्कर देती नजर आएगी। बैंड मास्टर शान मोहम्मद व मनरेगा में मजदूरी करने वाली भोली शान के घर जन्मी रजिया ने पिता से मिली गायकी की शिक्षा को रियाज से एक मुकाम तक पहुंचाया है।


'दिल है हिंदुस्तानी' गायकी के रियलिटी शो में मिला काम करने का मौका
स्कूल व जिला में होने वाली प्रतियोगिताओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली रजिया को स्टार प्लस चैनल पर शुरू हुए 'दिल है हिंदुस्तानी' गायकी के रियलिटी शो में काम करने का मौका मिला है। मुंबई में दो माह तक हुए ऑडिशन में आवाज के दम पर रजिया अंतिम 16 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। इस ऑडिशन में विश्व भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रजिया की गायकी को करण जोहर, बादशाह, शामली व शेखर जैसे बालीवुड दिग्गजों ने खूब सराहा है। पिता की बीमारी व मां की मजदूरी और दूसरी बहन सरोज शान से मिल रहे सहयोग के कारण रजिया ने गायकी से मां-बाप के सपनों का साकार कर बॉलीवुड में एंट्री को अपना लक्ष्य बनाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!