SFI का ऐलान, Central University के ‘इस’ मुद्दे पर प्रदेशभर में होंगे प्रदर्शन

Edited By Updated: 26 Feb, 2017 05:44 PM

sfi announced  protest in the state on central university  s this issue

केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण के मुद्दे को लेकर एस.एफ.आई. ने आंदोलन का बिगुल बजाने का ऐलान किया है।

शिमला: केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण के मुद्दे को लेकर एस.एफ.आई. ने आंदोलन का बिगुल बजाने का ऐलान किया है। इसके तहत एस.एफ.आई. 28 फरवरी को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए एस.एफ.आई. के प्रदेश अध्यक्ष विवेक राणा व प्रदेश सचिव सुरेश सरवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण को लेकर कांग्रेस व भाजपा लगातार राजनीति कर रहे हैं और इस राजनीति के चलते अभी तक प्रदेश में कैंपस का निर्माण नहीं हुआ है। इसके चलते एस.एफ.आई. ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एस.एफ.आई. की मांग है कि प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस का निर्माण कार्य शीघ्र किया जाए।

कैंपस का निर्माण कहीं भी पर जल्दी हो
प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सचिव ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस का निर्माण कहीं भी किया जाए लेकिन निर्माण शीघ्र होना चाहिए। इस कैंपस के निर्माण के स्थान को लेकर भाजपा व कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति निंदनीय है। देहरा और धर्मशाला को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति बंद होनी चाहिए। वर्ष 2009 में हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित हुआ था और वर्ष 2010 से केंद्रीय विश्वविद्यालय की कक्षाएं डिग्री कालेज शाहपुर के भवन में संचालित की जा रही हैं। तब से लेकर अभी तक प्रदेश सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण को लेकर स्थान चयनित नहीं कर पाई है। 

भाजपा-कांग्रेस कैंपस निर्माण के मुद्दे पर कर रहीं गुमराह
प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टियां अपनी राजनीति चमकाने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण को मुद्दा बना रही हैं, ऐसा करके दोनों पार्टियां केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण की बेहद आवश्यकता है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के 12 विभागों में 1052 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और कैंपस का निर्माण जहां पर भी हो, इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन तुरंत होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!