कटवाल ने कहा- 40 वर्ष तक CM की गोद में बैठे रहे डा. किशोर और भोगा सत्ता सुख

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Nov, 2017 11:34 AM

for 40 years dr kishor sitting in the lap of cm and enjoying pleasure

झंडूता विस क्षेत्र की जांगला, नखलेहड़ा व बड़ोलदेवी आदि पंचायतों में चुनावी नुक्कड़ ...

बिलासपुर : झंडूता विस क्षेत्र की जांगला, नखलेहड़ा व बड़ोलदेवी आदि पंचायतों में चुनावी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए वीरवार को झंडूता भाजपा प्रत्याशी जे.आर. कटवाल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अब हार सामने देखकर बौखला गए हैं तथा मुख्यमंत्री का नाम लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और भाजपा के खिलाफ  दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डा. किशोर 40 वर्षों तक मुख्यमंत्री की गोद में बैठे रहे और सत्ता सुख भोग लिया। अब चुनाव में विकास के मुद्दों पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी ओछी राजनीति नहीं करती तथा केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सहारे मैदान में उतरी है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को पार्टी ने सी.एम. चेहरे के तौर पर घोषित भी कर दिया है।

झंडूता विस क्षेत्र के पिछड़ेपन का जिक्र किया
कटवाल ने कहा कि भड़ोलीकलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गत दिनों केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपने भाषण में झंडूता विस क्षेत्र के पिछड़ेपन का जिक्र किया और अफसोस व्यक्त किया कि भाखड़ा बांध निर्माण के लिए जमीन व आशियानों की बलि चढ़ाकर देश को रोशन करने की खातिर कुर्बानी देने वाले इस विस्थापित क्षेत्र को आज तक मूलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं हो सकीं। कटवाल ने कहा कि गडकरी ने आश्वस्त किया है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद इस क्षेत्र के लिए एक महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का निर्माण करवाया जाएगा।

कमल के फूल का बटन दबाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर विधानसभा भेजे
उन्होंने कहा कि हलके के विकास के लिए बड़ी परियोजनाओं पर काम किया जाएगा और जनता की छोटी से छोटी समस्याओं को हल करेंगे क्योंकि वह इस क्षेत्र की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं से वाकिफ  हैं। ऐसे में जनता 9 नवम्बर को कमल के फूल का बटन दबाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर विधानसभा भेजे। आगे विकास करवाने का जिम्मा हमारा।  इस मौके पर मीडिया प्रभारी देसराज शर्मा, मंडलाध्यक्ष सुभाष मन्हास, बी.डी.टी.एस. के सदस्य कश्मीर सिंह चंदेल, किशोरी लाल प्रधान जांगला, रिटायर्ड प्रिंसिपल महेंद्र सिंह चंदेल, बी.डी.सी. मैंबर अमरनाथ, अजय चंदेल, बंती देवी, प्रताप सिंह, कर्म सिंह, मुलतान सिंह व किशन सिंह आदि मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!