Edited By Updated: 11 May, 2017 01:04 AM
लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी में 4 साल के बच्चे के बह जाने का समाचार है।
मनाली: लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी में 4 साल के बच्चे के बह जाने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोकसर में 94 आर.सी.सी. में मजदूरी का काम करने वाले भीम बहादूर का 4 साल का बेटा सोनम नदी किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था कि अचानक वह नदी में गिरकर बह गया। डी.एस.पी. केलांग मुकेश बक्शी ने बताया कि बच्चा नदी में पत्थरों के बीच फंसा हुआ दिख रहा था, जिसे निकालने का प्रयास भी किया गया लेकिन अंधेरा होने के कारण अभी तक उसे निकाला नहीं जा सका है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई थी। सर्च ऑप्रेशन के दौरान पत्थरों के बीच फंसा बच्चा संभवत: फिर से बह गया और लापता हो गया है। उन्होंने बताया कि उसे खोजने की कोशिश लगातार की जा रही है।