Edited By Updated: 02 Dec, 2015 10:00 AM
विश्वविख्यात धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर में एक श्रद्धालु ने सोने का छत्र चढ़ाया। श्रद्धालु ने मां के दरबार में यह सोने का छत्र मनन्त पूरी होने पर चढ़ाया है।
चिंतपूर्णी: विश्वविख्यात धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर में एक श्रद्धालु ने सोने का छत्र चढ़ाया। श्रद्धालु ने मां के दरबार में यह सोने का छत्र मनन्त पूरी होने पर चढ़ाया है। मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया गया यह सोने का छत्र 110 ग्राम का है। मामले की पुष्टि मन्दिर अधिकारी सुभाष चौहान ने की है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के एक श्रद्धालु ने इस चढ़ाया है जिसने अपना नाम व पता गुप्त रखा है। इस सोने के छत्र की कीमत 3 लाख रुपए के करीब आंकी जा रही है। मन्दिर के पुजारी ने बताया कि उक्त श्रद्धालु चंडीगढ़ का है। उधर मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि एक श्रद्धालु द्वारा 110 ग्राम का सोने का छत्र चढ़ाया गया है। श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है। श्रद्धालु चंडीगढ़ का रहने वाला है। उक्त छत्र को न्यास द्वारा जमा कर लिया गया है।