Edited By Updated: 16 Oct, 2016 09:55 PM
भाजपा दून मंडल की 2 दिवसीय आवासीय बैठक का आयोजन बद्दी के पार्टी कार्यालय में किया गया।
बीबीएन: भाजपा दून मंडल की 2 दिवसीय आवासीय बैठक का आयोजन बद्दी के पार्टी कार्यालय में किया गया। बैठक में पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने प्रथम सत्र में संगठन से संबंधित आवश्यक टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए, वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. श्रीकांत ने देश-प्रदेश व दून विधानसभा के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की।
डा. श्रीकांत ने कहा कि जिस तरह से भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन हुआ है, उसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं लेकिन प्रदेश का ऐसा दुर्भाग्य है कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और ऐसे हालात बन चुके हैं कि सरकार कभी भी गिर सकती है और चुनाव कभी भी हो सकते हैं, इसलिए कार्यकर्ता तैयार रहें। दून विधानसभा का भी सौभाग्य बुरा है, जहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अवैध खनन, भ्रष्टाचार, सरकारी कार्यालयों का कांग्रेसीकरण, उद्योगपतियों में भय का माहौल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं।
पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हर बूथ अध्यक्ष व बूथ पालक को अपने बूथ के सभी मतदाताओं की जानकारी होनी जरूरी है। संगठन एक परिवार है, उससे बड़ी कोई चीज नहीं। आपसी मनमुटाव हो सकते हैं लेकिन एक बैनर के तले रहकर संगठन को मजबूत करना कार्यकर्ता की प्रथम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी का दून में कमल खिलाने का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को मंडल की गतिविधियों से अवगत करवाया तथा आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
बैठक में पूर्व विधायक विनोद चंदेल के साथ डा. श्रीकांत, जिला उपाध्यक्ष गोपाल ठाकुर, बलविंद्र ठाकुर, प्रवक्ता तरसेम चौधरी, प्रदेश एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकत्यार सिंह लादी, वाइस चेयरमैन तरसेम चौधरी, कांति प्रकाश कौंडल, बलजीत सिंह नेगी, कृष्ण कौशल, लोकेश दत्ता, राजेंद्र सिंह झल्ला, सरवन चंदेल, संजीव कौशल, जगतार सिंह चंदेल, एसके ठाकुर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष खेम चंद, संत चौधरी, तेजा राम, राम लाल ठाकुर, पूर्व भाजयुमो प्रधान संजीव ठाकुर, पार्षद संदीप सचदेवा, राम लाल मेहता और राम गोपाल शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।