माऊंट लिओ पार्गिल को फतह करने निकले ITBP के जवानों को CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By Updated: 30 Aug, 2016 01:48 PM

mount leo pargil virbhadra singh itbp

हिमाचल के जिला किन्नौर में स्थित 22,222 फीट ऊंची माऊंट लिओ पार्गिल फतह करने के लिए गठित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (आई.टी.बी.पी.) के दल को सोमवार...

शिमला: हिमाचल के जिला किन्नौर में स्थित 22,222 फीट ऊंची माऊंट लिओ पार्गिल फतह करने के लिए गठित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (आई.टी.बी.पी.) के दल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके तहत भा.ति.सी. पुलिस बल के क्षेत्रीय मुख्यालय तारादेवी में फ्रंटियर स्तरीय पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित किया गया। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया गया। वीरभद्र सिंह ने भा.ति.सी. पुलिस बल द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए पर्वातारोहण अभियान दल को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महानिरीक्षक उत्तरी फ्रंटियर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल पी.एम.जी. एच.एस. गौराया, मुख्य सचिव वी.सी. फारका के साथ ही क्षेत्रीय मुख्यालय तारादेवी के उप महानिरीक्षक अखिलेश सिंह रावत, बल की सभी वाहिनियों के सेनानी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पी.एम.जी. एच.एस. गौराया ने बताया कि उक्त दल का नेतृत्व द्वितीय कमान 43वीं वाहिनी सिद्धार्थ कुमार कर रहे हैं। 


उन्होंने बताया कि 22 सदस्यीय दल करीब 30 दिन में 22222 फुट की चढ़ाई कर लिओं पार्गिल की चोटी को फतह करेगा। उन्होंने बताया कि इस पर्वतरोहण अभियान का उद्देश्य बल के जवानों में कठिन परिस्थितियों में जवाबदेही एवं पहल के साथ सामना करने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व, बंधुत्व, अनुशासन एवं आत्म विश्वास की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भा.ति.सी. पुलिस बल हिमाचल पर्वत की माऊंट एवरेस्ट, कंचन जंघा, नन्दादेवी, पंचाचूली एवं धौलागिरी जैसी कठिन पर्वत चोटियों पर आरोहण करने में सफलता हासिल की है। 


इस बल ने अब तक 200 से अधिक पर्वत चोटियों पर आरोहण किया है जोकि स्वयं में एक कीर्तिमान है। आई.टी.बी.पी. जवानों के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि सिद्धार्थ कुमार तथा उनके डिप्टी अनूप कुमार नेगी के नेतृत्व में 3 अन्य जवानों जोध सिंह, प्रदीप नेगी व देवेन्द्र सिंह ने विश्व के सबसे ऊंचे 8848 मीटर माऊंट एवरेस्ट को फतह किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!