Edited By Updated: 30 Sep, 2016 05:45 PM
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस से आनी (कुल्लू) के रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस से आनी (कुल्लू) के रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। 62 वर्षीय ध्यान सिंह नामक व्यक्ति एक सप्ताह से आईजीएमसी में भर्ती था। स्क्रब टाइफस से अब तक 17 मौतें हो गई हैं और 10 के करीब मरीज अभी भी आईजीएमसी में भर्ती हैं।
इस वर्ष 250 के करीब मरीज स्क्रब टाइफस की चपेट में आए हैं। स्क्रब टाइफस अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2 दिन पहले ही आईजीएमसी में 2 महिलाओं की मौत हुई थी। आईजीएमसी में 2 सप्ताह से लगातार 1 या 2 दिन छोड़कर मौतें हो रही हैं। शुक्रवार को हुई मौत की पुष्टि आईजीएमसी के चिकित्सका अधीक्षक डा. रमेश चंद ने की है।