राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ के देशों के कुलपतियों को HPU का निमंत्रण

Edited By Updated: 03 Aug, 2016 01:16 AM

hpu adn vajpayee meeting invitation

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ के देशों के कुलपतियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आने का निमंत्रण दिया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ के देशों के कुलपतियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आने का निमंत्रण दिया है। घाना स्थित आकरा में हाल ही में हुई राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ की परिषद की बैठक के दौरान प्रो. वाजपेयी ने यह निमंत्रण दिया। इस दौरान राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ के देशों के कुलपतियों को कहा कि वे हिमाचल प्रदेश आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता से रू-ब-रू हो सकेंगे, साथ ही उन्हें हिमाचल की संस्कृति और सभ्यता को जानने का मौका भी मिलेगा।

 

प्रो. वाजपेयी ने राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ की परिषद की बैठक में संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ के सदस्य देशों के विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को विश्व स्तर पर धर्म के प्रति बढ़ती असहिष्णुता के वातावरण को पाठ्यक्रम में जोड़कर अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के बौद्ध विश्वविद्यालयों, युगांडा के मुस्लिम विश्वविद्यालयों और इंगलैंड के ईसाई विश्वविद्यालयों को साथ जोड़कर वैश्विक आधार पर उच्चतर शिक्षा के लिए नए कार्यक्रम तैयार करने चाहिए जिससे कि वैश्विक तौर पर मानव सभ्यता में एक नया संचार होगा। इस बैठक में 52 राष्ट्रों के लगभग 250 कुलपतियों ने भाग लिया। 

 

भारत इस समय विश्वगुरु की अग्रणी भूमिका में : प्रो. वाजपेयी
बैठक के दौरान कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि भारत इस समय विश्वगुरु की अग्रणी भूमिका निभा रहा है तथा भारतीय परिपे्रक्ष्य को उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में किए गए उच्चतर शिक्षा के नवाचारों पर कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में युवा शक्ति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व देशज ज्ञान के क्षेत्र में अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!