Watch Pics: इस युवक ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, छाया YouTube पर

Edited By Updated: 28 Jun, 2016 04:42 PM

handicap record shashi sharma paragliding

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलो से उड़ान होती है।

शिमला: मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलो से उड़ान होती है। ये उदाहरण हिमाचल के शिमला के जुब्बल तहसील की कुड्डू पंचायत निवासी शशि शर्मा पर सटीक बैठती है। बता दें कि शशि शर्मा की टांगें बेजान हैं, फिर भी उन्होंने 5 हजार फुट ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग कर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इसके वीडियो यू-ट्यूब पर भी डाले हैं। सड़क पर बुलेट दौड़ाकर शशि शर्मा सबको हैरत में डाल देते हैं।


बताया जा रहा है कि 2 साल की उम्र में उन्होंने पोलियो से दोनों टांगों की ऊर्जा गंवा दी थी। बुलेट पर पूरे भारत की सैर कर विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। शशि तमाम विकलांगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। दरअसल सरकारी संस्था ये करवाने को तैयार नहीं हो सकती, इसलिए उन्होंने इसे निजी संस्था के सहयोग से किया। पैराग्लाइडिंग में यह रिकॉर्ड वह अपने जैसे तमाम लोगों को समर्पित करना चाहते हैं, जो अपने जीवन को बहुत मुश्किल मानते हैं। उनका सपना अपनी मॉडिफाइड बुलेट बाइक पर पूरे भारत का टूअर करना है। यह हैंडीकैप्ड अटैचमेंट किट के साथ बनाई गई है।


उन्होंने कहा कि अगर वे इस यात्रा को पूरा कर पाते हैं तो दुनिया में एक अलग रिकॉर्ड बन जाएगा। ऐसा करने के बाद एक स्वयंसेवी संस्था बनाना चाहते हैं। उन्होंने सबसे मदद मांगी, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं दी। शिमला में भी सभी सड़कों को प्रतिबंधित किया गया है। इस श्रेणी के लोग कहीं जाना चाहते हैं तो सम्मान से नहीं जा पाते। ऐसे में क्या उन्हें सामान्य जीवन जीने का हक ही नहीं है क्या?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!