सिंगल विंडो क्लीयरैंस से मिलेगी शूटिंग की अनुमति

Edited By Updated: 26 Apr, 2016 10:03 AM

formalities document

फिल्म निर्माताओं को हिमाचल प्रदेश में शूटिंग के लिए आकॢषत करने और इससे संबंधित सभी जरूरी औपचारिकताओं को समयबद्ध और आसानी से पूरा करने...

शिमला: फिल्म निर्माताओं को हिमाचल प्रदेश में शूटिंग के लिए आकॢषत करने और इससे संबंधित सभी जरूरी औपचारिकताओं को समयबद्ध और आसानी से पूरा करने की दिशा में कवायद तेज कर दी गई है। अब फिल्म निर्माताओं की शूटिंग संबंधी सभी जरूरी औपचारिकताएं सिंगल विंडो क्लीयरैंस से पूरी होंगी।

जानकारी के मुताबिक पर्यटन विभाग को नोडल एजैंसी बनाया जा सकता है ताकि फिल्म निर्माताओं को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।इसके अलावा प्रदेश में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। सूचना है कि चायल में फिल्म सिटी बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है। फिल्म सिटी बनने से फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए जरूरी उपकरण यहीं पर उपलब्ध हो जाएंगे और उन्हें ये उपकरण अपने साथ लाने की जरूरत नहीं होगी।

सूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की फिल्म पॉलिसी का ड्राफ्ट अन्य राज्यों के दस्तावेजों को स्टडी कर बनाया गया है। गोवा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में फिल्म पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार किया गया है और इसी को मद्देनजर रखते हुए फिल्म पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। फिल्म नीति बनने से फिल्म की शूटिंग आसानी से की जा सकेगी और फिल्म निर्माता विदेशों में शूटिंग करने की बजाय हिमाचल में ही कम खर्चे पर यहां की खूबसूरत वादियों के बीच शूटिंग कर सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!