बैनरों को लेकर भिड़े कांग्रेसी, CM ने सुनाई खरी-खोटी

Edited By Updated: 28 Apr, 2016 10:39 AM

congress worker clash virbhadra singh

एक बार फिर मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे कुटलैहड़ कांग्रेस के वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के कार्यकर्त्ता आपस में उलझ पड़े।

बडूही: एक बार फिर मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे कुटलैहड़ कांग्रेस के वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के कार्यकर्त्ता आपस में उलझ पड़े। बहस के उपरांत मुख्यमंत्री के सामने धक्का-मुक्की कार्यकर्त्ताओं में होती रही। किसी तरह से स्थिति को संभाल लिया गया तब तक मुख्यमंत्री के सामने पार्टी की फजीहत हो चुकी थी। मुख्यमंत्री ये सब देखकर आहत हुए और मंच से आपस में भिड़े कांग्रेसियों को खरी-खोटी सुनाई। 


हुआ यूं कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के छपरोहकलां में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर कुटलैहड़ कांग्रेस नेता छपरोहकलां पहले ही पहुंच चुके थे। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर लगाए गए बैनरों को फाड़ने पर कुटलैहड़ कांग्रेस के वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के कार्यकर्त्ताओं में झड़प हो गई। कुटलैहड़ में कांग्रेस टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट है।


नेता ज्यादा हैं जिसके चलते शह और मात की राजनीति चलती रहती है। यही वजह थी कि एक बार पहले भी मुख्यमंत्री को कुटलैहड़ कांग्रेस नेताओं की किच-किच से आहत होकर तलख टिप्पणी करनी पड़़ी थी। छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री ने मकरझंड़ू की उपाधि तक दे डाली थी। साथ ही देशराज गौतम को पार्टी से निष्कासित करने का फरमान भी सुना दिया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!