Edited By Dishant Kumar, Updated: 28 Mar, 2021 09:21 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि नगर निगम चुनावों में पार्टी अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी उन्होंने एक बार फिर प्रदेश के चारों नगर निगम चुनाव में जीत का दावा किया है। मीडिया से रूबरू होते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि इन...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि नगर निगम चुनावों में पार्टी अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी उन्होंने एक बार फिर प्रदेश के चारों नगर निगम चुनाव में जीत का दावा किया है। मीडिया से रूबरू होते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि इन चुनावों में पार्टी ने चारों नगर निगमों पर अपने उम्मीदवार चुनाव में उतार दिए है और पार्टी निश्चित तौर पर भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी इसके लिए कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे है।।सुरेश कश्यप ने कहा कि पहली मर्तबा नगर निगम के चुनाव में पार्टी सिंबल पर हो रहे हैं ऐसे में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कई लोग पार्टी के खिलाफ चुनाव में काम करने के साथ-साथ चुनाव भी लड़ रहे हैं ऐसे में इन को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।