तस्वीरों में देखिए, यहां बन रही देश की सबसे लंबी रोहतांग टनल

Edited By Updated: 05 Nov, 2016 11:23 AM

rohtang tunnel deputy director general anil kumar

10 हजार फुट की ऊंचाई पर बन रही 8.8 किलोमीटर लम्बी देश की महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग...

मनाली: 10 हजार फुट की ऊंचाई पर बन रही 8.8 किलोमीटर लम्बी देश की महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग का बी.आर.ओ. के डिप्टी डायरैक्टर जनरल अनिल कुमार ने दौरा किया। उन्होंने दर्रे के दोनों ओर साऊथ और नॉर्थ पोर्टल में चल रहे कार्य का जायजा लिया और बी.आर.ओ. के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर डी.एन. भट्ट संग विस्तृत चर्चा की। डिप्टी डायरैक्टर जनरल ने बी.आर.ओ. चीफ को कुछ सुझाव भी दिए ताकि सुरंग के कार्य में और तेजी लाई जा सके। उन्होंने लाहुल की ओर नॉर्थ पोर्टल में लगातार लुढ़क रहे तापमान के बीच काम करने वालों का हौसला भी बढ़ाया तथा कार्य पर संतोष जताया और महत्वपूर्ण सुरंग को समय पर देश को समर्पित करने की बात कही। 


चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर डी.एन. भट्ट ने कहा कि रोहतांग सुरंग के दोनों छोर जुलाई-2017 में जोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों छोर जुड़ जाने के बाद सर्दियों में भी दोनों ओर काम को गति दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 4000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी रोहतांग सुरंग परियोजना 2019 के मध्य में देश को समर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक मौसम साथ देता है तब तक नोर्थ पोर्टल में काम को गति दी जाएगी। 


उन्होंने कहा कि नॉर्थ पोर्टल में तापमान माइनस पर पहुंचने लगा है लेकिन स्ट्राबेग एफकान के हौसले बुलंद हैं और कंपनी युद्धस्तर पर काम को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि स्मैक कंपनी भी डिजाइनिंग में बेहतरीन भूमिका निभा रही है। रोहतांग सुरंग परियोजना के निदेशक कर्नल संजय थपलियाल ने कहा कि 8.8 कि.मी. लंबी इस रोहतांग सुरंग की खुदाई का कार्य 1500 मीटर शेष रह गया है। कर्नल ने बताया कि इन दिनों साऊथ और नॉर्थ पोर्टल में टनल का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ पोर्टल में कार्य मौसम पर निर्भर करेगा जबकि साऊथ पोर्टल मनाली की ओर कार्य सर्दियों में भी जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!