Edited By Dishant Kumar, Updated: 01 May, 2021 07:06 PM
कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए अब लोग मदद के लिए आगे आ रहे है। हमीरपुर में प्रदेश बार काउसिल के सदस्य रोहित शर्मा ने भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 26 आक्सीजन सिलेंडरों को रिफील करवा कर दिया है ताकि कोविड मरीजों को आक्सीजन की जरूरत पडने...
कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए अब लोग मदद के लिए आगे आ रहे है। हमीरपुर में प्रदेश बार काउसिल के सदस्य रोहित शर्मा ने भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 26 आक्सीजन सिलेंडरों को रिफील करवा कर दिया है ताकि कोविड मरीजों को आक्सीजन की जरूरत पडने पर समस्या न हो। स्वास्थ्य विभाग को रोहित शर्मा ने 11 डी टाईप व 15 वी टाईप के ऑक्सीजन सिंलेडरों को रिफेल कर सौंपा है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के अग्निहोत्री ने भी कोविड मरीजों की मदद के लिए इस तरह आक्सीजन सिलेंडरों को भरवाने पर आभार जताया है। अग्निहोत्री ने भी कोविड मरीजों की मदद करने के लिए लोगों से भी आवाहन किया है।