शिंदे से छीना कांग्रेस ने हिमाचल का प्रभार, रजनी पाटिल को मिली जिम्मेदारी (Video)

Edited By Ekta, Updated: 22 May, 2018 03:28 PM

हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की जगह अब रजनी अशोकराव पाटिल को हिमाचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से यह फैसला किया गया। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने दी। इसके अलावा पार्टी नेता...

नई दिल्ली/शिमला: हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की जगह अब रजनी अशोकराव पाटिल को हिमाचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से यह फैसला किया गया। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने दी। इसके अलावा पार्टी नेता नगीन जावेद को अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पाटिल को तुंरत इसका प्रभार संभालने को कहा गया है। वहीं उन्होंने शिंदे के कार्य की प्रशंसा की। गहलोत ने कहा कि जावेद को भी इसकी जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। वहीं पार्टी ने अल्पसंख्यक विभाग के अब तक अध्यक्ष रहे खुर्शीद अहमद सैयद के काम की भी सराहना की। 


बता दें कि 22 जुलाई 2017 को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में पार्टी संगठन स्तर पर बदलाव किए गए थे। हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी के इस्तीफा देने के बाद मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके शिंदे को हिमाचल का प्रभार सौंपा गया था। राज्य में पांच महीने बाद शिंदे के प्रभार में ही कांग्रेस ने यहां विधानसभा चुनाव लड़े थे। लेकिन कांग्रेस को यहां हार का सामना करना पड़ा था।  

जानिए कौन है रजनी पाटिल
5 दिसंबर 1958 को जन्मी रजनी पाटिल महाराष्ट्र से संबंध रखती हैं। वह राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की मौत के बाद उन्हें 2013 में राज्यसभा के लिए चुना गया था। वह 1996 में बीजेपी के बैनर तले सबसे पहले बीड लोकसभा सीट से चुनाव जीती थी लेकिन बाद में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं थी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!