Congress देगी Minimum Income की गारंटी, आपके खाते में हर महीने आएगा पैसा: राहुल गांधी

Edited By Ekta, Updated: 07 Mar, 2019 05:10 PM

rahul gandhi first big rally in himachal

लोकसभा चुनावों 2019 के मद्दनेजर कांगड़ा के चंबी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी को घेरा। राहुल ने राफेल डील पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 526 करोड़ का जहाज प्रधानमंत्री नरेंद्र...

कांगड़ा (जिनेश): लोकसभा चुनावों 2019 के मद्दनेजर कांगड़ा के चंबी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी को घेरा। राहुल ने राफेल डील पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 526 करोड़ का जहाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1600 करोड़ में खरीदा। उन्होंने कहा कि कांग्रस Minimum Income की गारंटी देगी, आपके खाते में हर महीने पैसा आएगा। राहुल ने कहा कि अगर आप साढ़े 3 लाख कर्ज माफ कर सकते है तो कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी। बता दें कि राहुल ने देवभूमि में रैली को संबोधित करते हुए सबसे पहले सीरआरपीएफ के जवान तिलक राज व अन्य जवानों को याद किया। उन्होंने कहा कि हर प्रदेश में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी व अन्य पैरामिलिट्री के लोग बॉर्डर में रक्षा करते हैं।
PunjabKesari

पैरा मिलिट्री के लोगों को कांग्रेस शहीद का दर्जा दिया जाएगा। पुलवामा के समय पाकिस्तान के खिलाफ सेना के एक्शन का कांग्रेस ने समर्थन दिया। दुख की बात जब पूरा विपक्ष उनके साथ था तो मोदी जी ने रैलियों में कांग्रेस पर RIP लगाए। मोदी जी बाद में फ्रांस जाते हैं और डेलिगेशन में अनिल अंबानी जाते हैं। उन्होने कहा कि कागज का जहाज भी मोदी से नहीं बनता। किसान कहते है कि हमारा कर्ज माफ करो। कांग्रेस ने किसान का कर्ज माफ किया जबकि दिल्ली सरकार ने 15 लोगों का साढ़े 3 लाख लोन माफ किया। जानकारी के मुताबिक रैली स्थल पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ता जीएस बाली, सुधीर शर्मा और आनंद शर्मा ने उनका शॉल टोपी पहनाकर भव्य स्वागत किया।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,पूर्व केंद्रीय नेता आनंद शर्मा भी रैली में मौजूद रहे। खास बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की हिमाचल प्रदेश में यह पहली रैली है। वहीं, बेटे की शादी की वजह से कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह रैली में शामिल नहीं हो पाए। रैली के मैदान को 10 भागों में बांटा गया। रैलीस्थल पर काफी जमसैलाब उमड़ा। 

मुकेश अग्निहोत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वीरभूमि में राहुल जी का स्वागत है। वीरजवानों की बदौलत कई सम्मान हासिल किए हैं। प्रथम परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ से लेकर हॉल ही में पुलवामा में अपने शहादत को देने वाले तिलक राज ने देश का नाम ऊंचा किया। राहुल गांधी के आते ही हिमाचल सरकार के हाथ पांव फूल गए है। 6 मंत्री को डयूटी ही लोगों को रैली में रोकने के लिए लगाई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में प्रदेश को कुछ नहीं मिला। मौजूदा समय मे साढ़े 7 हजार करोड़ का कर्ज सरकार के पहले वर्ष हो गया। 1 साल में 100 कत्ल और 300 रेप व क्राइम रेट बढ़ने पर शिखर में हिमाचल के नारे लगाए जा रहे हैं। बेरोजगारी काफी बढ़ी है।पर्यटकों का हिमाचल में आगमन कम हो चुका है और पूरे प्रदेश की नजर राहुल जी के ऊपर है। 
PunjabKesari


कुलदीप राठौर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ माह पहले ही मुझे प्रदेश कांग्रेस की बागडोर मिली। अपने एक सहकार्यकर्ता को पार्टी अध्य्क्ष बनाकर कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संदेश दिया है। भाजपा की 2 रैलियों में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि देश की हवाएं व फिजाएं बदली हैं। राहुल जी को देश बचाना है। आप दिल की बात करते हैं जबकि हमारे प्रधानमंत्री मन और मनगढ़त बाते करते हैं।
PunjabKesari

रजनी पाटिल
ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और औरतों को यह डे कांग्रेस पार्टी की देन से मिला है। समाज को तोड़ने वाली आरएसएस के उलट कांग्रेस द्वारा किया जाता है। इंद्रा व राजीव को भाजपा की विचार धारा ने खत्म किया है। मनरेगा, भूमि अधिग्रहण, आदिवासी के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की देन है। चौकीदार ने काम किया है उसे उखाड़ने का वक्त आ गया है। राहुल इस प्रदेश में कांग्रेस को प्यार करने वाले लोग बहुत है। आपका विश्वास टूटने नहीं देंगे।
PunjabKesari


आनंद शर्मा
ने संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी का दिन है। पहली बार अध्य्क्ष बनने के बाद प्रदेश में आए। आज देश के अंदर के विशेष चर्चा है। चुनाव का बिगुल बज चुका है। राहुल गांधी से लोगों को बहुत उम्मीद है। पिछले चुनवीं मे सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आने वाले मोदी जी से जबाब पूछने का वक्त आ गया है। आज ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है कि लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को ठगने का पर्यास किया जा रहा है। देश के लिए कुर्बानी देने वाले परिवार के राहुल जी को मोदी क्या राष्ट्रभक्ति सिखाएंगे।प्रदेश का निर्माण इंद्रा गांधी ने ही किया है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!