कांग्रेस ने पहले जवानों की आंखों में धूल झोंकी, अब वही किसानों के साथ कर रही है: मोदी

Edited By kirti, Updated: 27 Dec, 2018 06:33 PM

pm modi in dharamsala

हिमाचल सरकार को सत्ता में आए हुए आज एक साल हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला में पुलिस ग्राउंड में आयोजित हो रही रैली में शिरकत करने पहुंचे गए हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत जयराम

धर्मशाला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह घर आए हैं। यहां काम किया, राज्य की यात्रा से काफी कुछ सीखा, जिन लोगों के साथ काम किया उन्हें अग्रणी नेता बनते हुए देखकर खुशी होती है। हिमाचल प्रदेश वीर जवानों की भूमि है, हमेशा सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहती है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले जवानों की आंखों में धूल झोंकी, अब वही किसानों के साथ कर रही है।

PM मोदी की रैली के मुख्य अंशः  

  • हिमाचल में विभिन्न क्षेत्रों में 26,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।  
  • मैंने पार्टी के संगठनात्मक कार्य के लिए कई वर्षों तक यहां काम किया।  
  • हमने सही मायनों में ‘एक रैंक एक पेंशन’ लागू किया, पूर्व की सरकार ने देश को गुमराह किया।
  • यह चौकीदार चोरों को बख्शने के लिए तैयार नहीं।                   

PunjabKesari
प्रधानमंत्री के धर्मशाला में हेलीपैड पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, कांगड़ा से भाजपा सांसद शांता कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!