Edited By Dishant Kumar, Updated: 18 Sep, 2021 09:28 PM
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के शारनी पिणी सड़क पर सुबह के समय भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण जहां सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। तो वहीं चट्टान गिरने से रोपा सेरी गांव में एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं चट्टान गिरने की सूचना...
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के शारनी पिणी सड़क पर सुबह के समय भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण जहां सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। तो वहीं चट्टान गिरने से रोपा सेरी गांव में एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं चट्टान गिरने की सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।
पिणी पंचायत के प्रधान हिम सिंह का कहना है कि शारनी पिणी सड़क मार्ग के रोपा सेरी गांव में सुबह के समय अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन भारी चट्टान गिरने से ग्रामीण के घर को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण सड़क वाहनो की आवाजाही के लिए बंद हो गई है और ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल चल कर शारनी पहुंचना पड़ रहा है।