Edited By Updated: 08 Oct, 2016 03:59 PM
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर पाक के आंतकियों पर हुई हमले की राहुल गांधी समेत दिल्ली...
सुंदरनगर (नितेश सैनी): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर पाक के आंतकियों पर हुई हमले की राहुल गांधी समेत दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल केंद्र सरकार से सबूत मांग रहे हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रूप सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा जिस तरह से गंदे शब्दों का प्रयोग भाषण में पी.एम. और केंद्र सरकार के खिलाफ किया गया है, उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए पूरे जोरों से आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि पी.एम. बनने का सपना देखने वालों की ऐसी घटिया सोच सामने आने से भाजपा के पास आलोचन करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं। उन्होंने यहां चतरोखड़ी में एक जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पी.एम. से पाक के खिलाफ हुई कार्रवाई का केजरीवाल द्वारा सबूत मांगने पर ठाकुर ने केजरीवाल को अव्वल दर्जे का गधा करार दिया है।
उन्होंने कहा कि आर्मी के जबानों द्वारा जैसे पाक को मुंह तोड़ जबाव दिया है। केजरीवाल और राहुल गांधी को प्रशंसा करते हुए गौरव महसुस करना चाहिए ताकि आर्मी का हौंसला बढ़ सके। लेकिन उल्टा अनापशनाप बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा राहुल गांधी और केजरीवाल को पता नहीं कब अकल आएगी।