Edited By Updated: 22 Oct, 2016 12:56 AM
गांव पंचायत दियोग्रां के गांव रोपा में आग की घटना में 3 घरों के जलने से लाखों का नुक्सान होने की संभावना है।
पंचरुखी: गांव पंचायत दियोग्रां के गांव रोपा में आग की घटना में 3 घरों के जलने से लाखों का नुक्सान होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार गांव रोपा में अचानक 3 लोगों डोंकू राम, रूपनो व संसार चंद के संयुक्त स्लेटपोश मकान आग की चपेट में आ गए जिसमें 2 घर जल कर स्वाह हो गए जबकि तीसरे का भी एक कमरा जल गया जबकि आग लगने के समय घर पर कोई भी नहीं था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सूत्रों के अनुसार सायं लोगों ने उक्त घर में धुएं के साथ आग की लपटें देखीं व शोर मचाया परंतु देखते ही देखते आग इतनी प्रबल हो गई कि घर जलकर राख हो गए। मौके पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। घटना की सूचना मिलने पर पालमपुर से मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची तथा आग पर काबू पाया। पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।