अब सिर्फ 3 घंटे में होंगे देवभूमि के 5 धार्मिक मंदिरों के दर्शन!

Edited By Updated: 21 Nov, 2015 03:31 PM

religious temples philosophy hali taxi

हिमाचल के चप्पे-चप्पे में स्थापित प्राचीन मंदिर व यहां की धार्मिक परम्पराएं हमेशा ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

धर्मशाला: हिमाचल के चप्पे-चप्पे में स्थापित प्राचीन मंदिर व यहां की धार्मिक परम्पराएं हमेशा ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। वहीं दूसरी ओर देवभूमि हिमाचल के 5 विश्व विख्यात मंदिरों ज्वालाजी, नयनादेवी, चिंतपूर्णी सिद्धपीठ, हिमानी चामुंडा और ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ को हेली टैक्सी सेवा से जोड़ने की तैयारी चल रही है।


जानकारी के मुताबिक समिट एविएशन कंपनी के मुख्य समन्वयक जतिंद्र कौल ने बताया कि जल्द ही प्रदेश सरकार को लिखित प्रस्ताव सौंपा जाएगा। खुशी की बात तो यह है कि प्रस्ताव को हरी झंडी मिली तो दुनिया के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु पांचों विश्व विख्यात मंदिरों के दर्शन 2 से 3 घंटों के बीच कर पाएंगे। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो उन्होंने इस प्रस्ताव के बारे में जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग के अफसरों, मंत्रियों से बातचीत की है। फिलहाल कंपनी करीब 1 महीन से श्रद्धालुओं को चामुंडा देवी से आदि हिमानी चामुंडा के लिए हेली टैक्सी सेवा से दर्शन करवा रही है।


आपको बता दें कि एक श्रद्धालु से करीब 4,980 रुपए आने और जाने का किराया लिया जाएगा। वहीं 2 साल से कम बच्चे का किराया कंपनी नहीं ले रही है। चामुंडा मंदिर स्थित डाढ़ हेलीपैड से चौपर श्रद्धालुओं को लेकर हिमानी चामुंडा के लिए उड़ान भरेगा। यहां श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के बाद चौपर ज्वालाजी मंदिर के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद चिंतपूर्णी, नयनादेवी और फिर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगा। पांचों मंदिरों का धार्मिक दौरा करीब 3 घंटे का होगा। 


दूसरी ओर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने सरकार को सूचना दी है। यह मामला सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!