Edited By Updated: 22 Aug, 2016 03:59 PM
कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के गंगथ के पास आज एक प्राइवेट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है।
नूरपुर: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के गंगथ के पास आज एक प्राइवेट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। बस में सवार सभी यात्रियों को निकालकर गंगथ अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं इस हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। बता दें कि फायर बिग्रेड के मदन लाल ने इस हादसे का आंखों देखा हाल बताया।
उन्होंने बताया कि वे किसी काम से वहां से गुजर रहे थे। तभी अचानक एक निजी बस सीघी पुल के नीचे गिर गई। जैसे ही बस गिरी तो उन्होंने वच्चों के चलाने की आवाजें सुनी। तभी वह लोगों की मदद से वहां पहुंचे और घायलों को निकाल कर अस्पताल भेजा। बी.एम.ओ. नीरजा गुप्ता ने बताया कि वे और उनकी मैडीकल की पूरी टीम मौके पर पहुची।
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा की मौत हो चुकी है तथा 3 गंभीर रूप से घायल हैं। लोगों को नूरपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बाकी वचे घायलों का गंगथ अस्पताल में इलाज चल रहा है। एस.डी.सम. नूरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जब उनको इस घटना के वारे में सूचना मिली तो वे तुरन्त डी.एस.पी. महेन्द्र सिंह के साथ घटना स्थल पर रवाना हुए और मौके का जायजा लिया।