पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के विरोध में युकां की हड़ताल

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 23 May, 2022 04:37 PM

yuk strike in protest against police recruitment paper leak case

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के विरोध में युवा कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल एक हफ्ते से लगातार जारी है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरमौर के अध्यक्ष श्याम ठाकुर, एन.एस.यू.आई. क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष मनजीत शर्मा,...

चम्बा (काकू): पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के विरोध में युवा कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल एक हफ्ते से लगातार जारी है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरमौर के अध्यक्ष श्याम ठाकुर, एन.एस.यू.आई. क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष मनजीत शर्मा, सोशल मीडिया कोॢडनेटर राजीव ठाकुर व हनी ठाकुर हड़ताल पर बैठे। इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। एन.एस.यू.आई. क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के उपाध्यक्ष मनजीत शर्मा का कहना है कि नौकरी के नाम पर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को ठगा जा रहा है। पूर्व में जिस तरह से पी.टी.ए., पैट व पैरा के 16000 युवाओं को काफी लंबे समय के बाद पॉलिसी बनाकर जोड़ा गया है तथा एस.एम.सी. के 2600 युवाओं को आज भी पॉलिसी का इंतजार है। अब सरकार ठीक उसी तरह से युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।

प्रदेश में 8000 मल्टी टास्क वर्कर स्कूलों में तथा 5000 लोक निर्माण विभाग में भरने के लिए सपने दिखा रही है तथा अपने चहेतों को इनमें रखा जा रहा है। इनमें सरकार द्वारा ऐसी पॉलिसी बनाई है कि रोजगार प्राप्त युवाओं को उनकी न्यूनतम मजदूरी भी प्राप्त नहीं होगी, वहीं भविष्य में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज हिमाचल की छवि पूरे देश में नीचे गिर गई है। युवाओं का वर्तमान सरकार के तंत्र पर से उठ चुका है। आए दिनों कोई न कोई भर्ती या तो कोर्ट में दस्तक दे जाती है या भ्रष्टाचार के चक्कर में लटक जाती है। इसमें पटवारी भर्ती, चाहे दो बार हुई पुलिस भर्ती , जे.बी.टी. भर्ती, जे.ओ. आई.टी. और पंचायत सचिव भर्ती शामिल है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों भर्ती प्रक्रिया पब्लिक सर्विस कमीशन से नहीं करवाई जाती है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग न्यायाधीश द्वारा होनी चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!