Edited By Vijay, Updated: 29 Apr, 2020 09:37 PM
पुलिस थाना जंजैहली में एक महिला ने अपने भांजे पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता जोकि आरोपी की रिश्ते में मामी लगती है, 28 तारीख को जंगल में लकड़ी लाने के लिए गई थी।
गोहर (ब्यूरो): पुलिस थाना जंजैहली में एक महिला ने अपने भांजे पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता जोकि आरोपी की रिश्ते में मामी लगती है, 28 तारीख को जंगल में लकड़ी लाने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पर उसका भांजा भी आ धमका, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने परिवार को आपबीती बताई, जिसके बाद महिला ने जंजैहली थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी भांजे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि आरोपी को जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।