Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2018 09:52 PM
उपमंडल की ग्राम पंचायत जमली में प्रवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा रोजमर्रा की तरह स्कूल जा रही थी।
बिझड़ी: उपमंडल की ग्राम पंचायत जमली में प्रवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा रोजमर्रा की तरह स्कूल जा रही थी। मंगलवार के दिन जब वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली तो बीच रास्ते में एक 21-22 वर्ष का युवक उसे बहला-फुसला कर साथ लगते नाले की तरफ ले गया, जहां पर उसने छात्रा के साथ दुराचार किया। इसके उपरांत उक्त युवक वहां से रफूचक्कर हो गया। उक्त छात्रा रोती हुई स्कूल पहुंची तथा स्कूल प्रबंधन को सारे घटनाक्रम से अवगत करवाया, जिस पर मामले के बारे में स्थानीय पंचायत प्रधान को सूचित किया गया।
पीड़िता की शिनाख्त पर दबोचा आरोपी
इसके बाद जमली ग्राम पंचायत प्रधान ने बड़सर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी पीड़िता से शिनाख्त करवाई गई। इस दौरान पीड़िता की शिनाख्त पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. बड़सर जय नंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।